Ghaziabad News: सरगना अपने ही अस्पताल में कराता था गर्भपात
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। चलती कार में अवैध भ्रूण लिंग जांच मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक गिरोह का सरगना संदीप के बंथला स्थित अस्पताल में ही कन्या भ्रूण का लिंग पता चलने के बाद अवैध गर्भपात भी कराया जाता था। गर्भपात के नाम पर 40 से 50 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। नगर कोतवाली पुलिस और सिटी जोन स्वाट टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर रात महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से चलती कार में अल्ट्रासाउंड कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें बागपत के गांव गढ़ी कलंजरी निवासी संदीप, बुलंदशहर के गांव खानपुर निवासी तस्लीम उर्फ साहिल राणा, हापुड़ के गांव सरूरपुर निवासी सलमान और नंदग्राम के गांव नूरनगर निवासी शाहिद अहमद शामिल है। यह भी पढ़ें- चलती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.