गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक बाहरी व्यक्ति के मरीजों का इलाज करने का गंभीर मामला सामने आया है। बाहरी व्यक्ति की करतूत अस्पताल के सीसीटीवी कैनरे में कैद होने के बाद ईएमओ ने सीएमएस को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल के ट्रामा सेंटर के आरोपी मरीजों का खून का सैंपल लेते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस संबंध में ईएमओ डा. खुशबू सूर्यवंशी ने सीएमएस को पत्र में लिखा है कि मनीष तोमर नाम का व्यक्ति अस्पताल परिसर में अक्सर घूमता दिखाई देता है। उसका अस्पताल के स्टाफ से कोई संबंध नहीं है और वह अस्पताल के कर्मचारियों की जानकारी के बिना अपना काम करता है। ईएमओ ने पत्र में चेताया है कि यदि इस दौरान किसी मरीज के साथ कोई परेशानी होती है ...