गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग अब सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने की व्यवस्था करेगा। इसके तहत जिले के 135 से अधिक पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पेट्रोल पंप संचालकों को सौंपी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों की नंबर प्लेट के जरिये उनकी पहचान कर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों के पालन को प्रभावी बनाना है। जिले में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाने हैं। इसको लेकर अब तक आपूर्ति विभाग व प्रदूषण विभाग में असमंजस बनी हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब परिवहन विभाग सभी पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने का काम करेगा। कैमरे लगने के बाद पंप संचालकों को...