गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वाले सब जूनियर और जूनियर खिलाड़ियों को खेल भावना का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान युवा खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करने पर जोर देने की तैयारी की है। इसके तहत कोच अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को मुकाबले के दौरान अनुशासन, प्रतिद्वंद्वी के सम्मान और सकारात्मक सोच के साथ खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने बताया कि स्टेडियम में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट,हॉकी समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी पहुंचते हैं। शुरुआती उम्र में खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेल भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोच खिलाड़ियों को समझाएंगे कि...