गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब और जीजी इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। मैच को सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने 105 रन से जीत लिया। सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। मनमोहन ने 82 रन की पारी खेली और एसके युवी ने 64 रन बनाए। विरोधी टीम से रजनीश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी जीजी इलेवन की टीम 16.4 ओवर में 126 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। संदीप सिंह ने 31 रन और अनमोल गर्ग ने 22 रन का योगदान दिया। डॉ अनिरूद्ध लोचन और रिकी सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से मनमोहन को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...