गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वृंदावन ग्रीन सोसायटी में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग हुआ। इसकी शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसका संचालन आचार्य ओमपाल शास्त्री ने किया। यज्ञ के दौरान मास्टर विजेंद्र आर्य ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। खेमचंद शास्त्री और राकेश आर्य ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से दान किसे दिया जाए विषय पर विचार रखे। ज्ञानेंद्र आर्य ने कहा कि सनातन धर्म के सिद्धांतों का पालन कर व्यक्ति श्रेष्ठ जीवन का निर्माण कर सकता है। सुरेश आर्य ने अगस्त माह में होने वाले यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आठ से 16 अगस्त तक चलेगा। सत्संग में उपस्थित युवाओं को महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी पुस्तक वितरित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...