गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- लालकुआं हादसे में बाइक सवार की मौत Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लालकुआं में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बाइक की टक्कर से ट्रक चालक के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना दो नवंबर की रात करीब आठ बजे लालकुआं में एनएच-नौ पर नेक्सा सर्विस सेंटर के सामने हुई। पिलखुवा, हापुड़ स्थित न्यू आर्य नगर निवासी ओमपाल सिंह का बेटा प्रवीण कुमार लालकुआं में एसबीआई बैंक के सामने स्थित अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के चा...