गाज़ियाबाद, सितम्बर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम और कविनगर थानाक्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव कॉलोनी निवासी बृजवासी ने बताया कि 25 सितंबर की शाम वह परिवार के लोगों के साथ गणेश विसर्जन के लिए मुरादनगर नहर की ओर जा रहे थे। पुस्ता रोड पर एक वाहन ने बाइक सवार उनकी बेटी संजना और दामाद योगेश को साइड से टक्कर मार दी। योगेश को गंभीर चोटें आईं और उन्हें 21 टांके लगाए गए। वहीं संजना की टांग टूट गई।दूसरी घटना कविनगर थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड पर विष्णु एन्क्लेव के सामने हुई। इंद्रगढ़ी निवासी शेखर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सुखवीर सिंह 26 सितंबर को स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी स्कूटी में साइड से टक्कर...