Ghaziabad News: सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। मुरादनगर की ईदगाह बस्ती निवासी शाकिब दस अक्तूबर की शाम बाइक से घर लौट रहे थे । वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। दूसरा हादसा नौ अक्तूबर को गोविंदपुरम रेडलाइट से पुलिस लाइन के बीच हुआ। विजय नगर निवासी रविंद्र कुमार के अनुसार, उनके साले अविशेक बाइक से जा रहे थे। कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीसरा हादसा आठ अक्तूबर की रात दुहाई में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हुआ। मिलक चाकरपुर निवासी रोहित अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान दुहाई से गाजियाबाद की तरफ गलत दिशा में आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में सामने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.