गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोज वैली पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। दोपहर बाद परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की पहचान की। बुजुर्ग के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ लोग क्रिश्चियन नगर की इंद्र कॉलोनी स्थित रोज वैली पब्लिक स्कूल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल ...