गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर विवाद बना हुआ है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद छह सितंबर को प्रस्तावित जीबीएम को स्थगित कराने तथा स्वतंत्र चुनाव अधिकारी नियुक्त कराकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत दी गई है।

शिकायत पत्र का विवरण सोसाइटी निवासी गौरव बंसल ने बुधवार को जिलाधिकारी के नाम शिकायत पत्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्योति मौर्या को सौंपा। साथ ही कमिश्नर कार्यालय, डिप्टी रजिस्ट्रार, जीडीए, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी शिकायत की प्रति भेजी है। इस दौरान दिनेश सिंह और रामसरण जग्गा भी उनके साथ रहे। शिकायत में कहा गया है कि जब कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं, तो सचिव द्वारा ...