गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल में अब मरीजों को रेटिना यानी आंख के पर्दे की जांच के लिए दिल्ली के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों का इंस्टॉलेशन पूरा हो गया है। शनिवार से मरीजों को इन मशीनों के जरिए रेटिना समेत आंखों से संबंधित कई गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा मिलने लगेगी।

नवीनतम मशीनों की सुविधा संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल के कमरा नंबर-15 में ओसीटी मशीन, फंडस कैमरा और याग लेजर मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों की मदद से रेटिना के पर्दे की बारीकी से जांच की जा सकेगी। इसके अलावा काला मोतिया (ग्लूकोमा) की जांच और आंखों से संबंधित जरूरी उपचार भी किया जा सकेगा। अस्पताल में अत्याधुनिक नेत्र जांच की सुविधा के लिए हर शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है।...