Ghaziabad News: संपर्क मार्गों को जोड़ने की संभावना पर चर्चा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में जाम से राहत दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसको लेकर मंगलवार को यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। साथ ही उनसे इस परियोजना के बारे में चर्चा की गई। इसी तरह प्राधिकरण अन्य विभागों से भी चर्चा करेगा। बता दें कि जीडीए द्वारा भाटिया मोड़ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक करीब तीन किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही ठाकुरद्वारा के मौजूदा फ्लाईओवर को करीब एक किमी तक चार लेन का कर भाटिया मोड़ से जोड़ने की संभावना भी तलाशी जा रही है। ऐसे में जीडीए सभी विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में जुटा है। ताकि इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.