गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 21 अगस्त को बिना कुछ बताए घर से चली गई। उन्होंने बेटी को बहुत तलाश किया, उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...