गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा अनाज मंडी घंटाघर में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। वहीं घंटाघर रामलीला मैदान में श्री राम के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। गुरुवार को लीला में हनुमान नंदी ग्राम में पहुंचकर भरत को शुभ समाचार देते हैं, कि श्री राम अयोध्या लौट रहे हैं। यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं। पुरवासी नाचते-गाते और खुशी मनाते हैं। भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है। श्री राम गुरु वाशिष्ठ और तीनों माताओं से मिलते हैं। तब गुरु वशिष्ठ उनके राजतिलक के लिए कहते हैं और अयोध्या में प्रभु श्री राम का राजतिलक होता है। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय बंसल, उस्ताद अशोक...