गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा गुरुवार को श्रीकृष्ण और सुदामा चरित्र का मंचन किया गया। मंचन के दौरान श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती के प्रसंगों को देख दर्शक भावुक हो गए। दर्शकों ने मंचन के दौरान खूब तालियां बजाईं और सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। मंचन में दिखाया गया कि बाल कृष्ण, सुदामा तथा अन्य सहपाठी संदीपन ॠषि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते हुए आपस में गहरे मित्र बन जाते हैं। इस दौरान बाल कृष्ण की कुछ अन्य लीलाएं भी प्रस्तुत की जाती हैं। गुरु जी आश्रम में शिक्षा ग्रहण के साथ विद्यार्थी आश्रम के अन्य कार्य भी करते हैं। एक दिन गुरु जी जंगल में लकड़ी लाने के लिए भेजते हैं। उस दौरान सुदामा चुपके से कृष्ण के चने खा जाते हैं। इसके बाद शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात बाल कृष्ण औ...