गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, अमन वत्स। सरना स्थित श्रीसिद्ध गणेश आश्रम मंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजन किया और गंगाजल, गाय के दूध, तथा पंचामृत से अभिषेक किया। रूद्राभिषेक समारोह में अमित त्यागी दुहाई, आदित्य त्यागी और भूपेंद्र सिंह यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...