गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन की छाबड़ा कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास पंडित हरिप्रसाद ब्रजवासी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और राधे-राधे के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, रवि भाटी, विजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...