गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अर्थला के बालाजी विहार स्थित नगर निगम की ओर से बनाए गए स्थाई विसर्जन घाट पर श्रद्धालओं ने माता की मूर्तियों का विसर्जन किया। विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य माता की प्रतिमाएं लेकर गाने बाजे के साथ घाट पर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। नवरात्र के समापन के बाद मंगलवार को दोपहर से विभिन्न समितियों की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला बना रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगनहर पुल पर उमड़े श्रद्धालु, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन घाट पर पहुंचकर लोगों ने मां दुर्गा की पूजा की और सुख-समृद्धि ...