Ghaziabad News: शिविर में लोगों ने जांच कराई
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। विश्व हिंदू परिषद, वैशाली महानगर ने बुधवार को लाजपत नगर में निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गाजियाबाद विभाग के विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल धर्म जागरण ही नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। स्वस्थ समाज ही सशक्त और समर्थ भारत की नींव है। शिविर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल और अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित लोगों ने उपचार और सलाह का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.