गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सनसिटी में चल रहे महानाट्य जाणता राजा का सोमवार को पांचवें दिन मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखक, विचारक, सांसद और दिल्ली बीजेपी के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि शिवाजी महाराज के योगदान को समझें। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जरिए सुशासन और कुशल राज्य व्यवस्था को जान सकते हैं। उन्होंने वीर रस के प्रख्यात कवि भूषण की कुंभकरण असुर अवतारी औरंगजेब, काशी प्रयाग में दुहाई फेरी रब की, पंक्तियां को याद किया। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया, ईरान जैसे देशों से आक्रांता आए और उन्होंने भारत पर आक्रमण करके जनमानस का आत्मविश्वास खत्म कर दिया। इस आत्मविश्वास को छत्रपति शिवाजी महाराज ने जगाया था। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन और मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम के कार्यों की ...