गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महानाट्य जाणता राजा के मंचन में मंगलवार को बीजेपी के युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दर्शकों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संघर्ष सिर्फ एक बादशाह से लड़ाई का संघर्ष नहीं है, बल्कि ये देश में हिंदवी स्वराज की स्थापना और सम्मान से जीना सिखाने का संघर्ष है। सनसिटी में चल रहे महानाट्य जाणता राजा का छठे दिन मंचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए अनुराज ठाकुर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों ने हमें सम्मानपूर्ण जीवन दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन चरित्र हमें राष्ट्र और सनातन के लिए लड़ने और मरने की ताकत देता है। उन्होंने जाणता राजा के लेखक पद्मविभूषण...