गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी जैसे महापुरुष दिव्य प्रेम की दिव्यता से ही जन्म लेते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चार बार उन्हें इस नाटक के मंचन को देखने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। एनएच नौ स्थित सनसिटी में चल रहे महानाट्य जाणता राजा के मंचन के तीसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने शिवाजी महाराज और सेवा के भाव को एक सूत्र में पिरोते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष जिनके हृदय में शिवाजी जैसी करुणा हो, उनके जैसा साहस हो, आज के युग में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम उसी दिव्यता ...