गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महानाट्य जाणता राजा में चौथे दिन तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यह नाटक छत्रपति शिवाजी के पराक्रम, राष्ट्रीयता और जीवन को देखने का अवसर देता है। शिवाजी ने राष्ट्र समर्पण सिखाया है। सभी को शिवाजी के आचरण और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। सनसिटी में आयोजित महानाट्य जाणता राजा में रविवार को तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने हिंदवी स्वराज की संकल्प लिया था और उसे पूरा किया। उन्होंने नाटक के बारे में बोलते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुति इतिहास को दिखाने के साथ देश की अस्मिता की रक्षा भी करती है। उन्होंने कहा कि पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे की प्रेरणा से 1980 में इस महानाट्य की शु...