Ghaziabad News: शिवलिंग से तांबे का नाग चुराया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सेवियर पार्क सोसाइटी में छह फीट ऊंची रेलिंग फांदकर घुसे बदमाश ने मंदिर से शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग चोरी कर लिया। वारदात सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने छानबीन छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोसाइटी निवासी शोभित अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवक रेलिंग फांदकर अंदर आया। उसने पहले आसपास देखा और फिर खुले में बने मंदिर की ओर चला गया। कुछ देर बाद वह शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग निकालकर भाग गया। शोभित का कहना है कि सोसाइटी में इस तरह से दिनदहाड़े चोरी से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं मंदिर से चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.