गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जिले के मंदिरों में शारदीय नवरात्रों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। माता रानी के स्वागत के लिए भव्य दरबार सजाए गए हैं।इसके साथ मंदिरों में फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन करने पहुंचेंगे। नवरात्र में मंदिरों में पूजा, हवन और भंडारे आयोजित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने घरों में नवरात्र की तैयारियां की हैं। दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मंदिर को फूल और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन किया जाएगा। इसके साथ कीर्तन भी होगा। वहीं शिव शक्ति धाम डासना में बगलामुखी का हवन किया ज...