गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मां-बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डाबर तालाब संगम विहार कॉलोनी में शौकीन रहते हैं। उनकी पत्नी तस्लीम ने बताया कि पति ने महिला परवीन के साथ दूसरी शादी की हुई है। परवीन अपने पुत्र दानिश दो बेटी सना व अलीशा के साथ पड़ोस में रहती है। तस्लीम ने बताया कि नौ नवंबर रात 12 बजे पुत्र शायद के साथ घर से कुछ दूर शादी समारोह में जा रही थी। इसी दौरान पति की दूसरी पत्नी परवीन उसके पुत्र दानिश व दो बेटियों सना व अलीशा ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उनके व पुत्र के साथ गाली गलौज की। ...