गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। मसूरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती ने 26 अक्तूबर को मसूरी थाने में शिकायत दी थी। बताया कि नंदग्राम थानाक्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने सोनू यादव को मसूरी ...