Ghaziabad News: शहीद पुलिसकर्मियों का योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत: सीपी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस और पीएसी के अधिकारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके त्याग, समर्पण और देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नमन किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.