Ghaziabad News: शहर में सात जगहों पर अस्थायी रैन बसेरे बनेंगे
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम बेसहारा और निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए सात जगहों पर अस्थायी रैन बसेरे बनाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि 10 दिन के अंदर अस्थाई रैन बसेरे बनाने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कौशांबी स्थित पैसिफिक मॉल के सामने, मोहननगर चौराहे पर रोडवेज बस अड्डे के सामने, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड, हापुड़ रोड पर कविनगर फ्लाईओवर के नीचे, जीटी रोड पर कोतवाली के सामने, मिर्जापुर स्थित डबल टंकी और कौशांबी बस अड्डे के परिसर में अस्थायी रैन बसेरे बनेंगे। अस्थाई रैन बसेरे तीन महीने तक संचालित होंगे। इनमें ठहरने के अलावा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.