गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शहर में कई जगह बिजली के लटकते तारों से लोगों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। लोगों के कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम ने इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लटकते तारों में करंट उतरने से कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं। विजयनगर, प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार समेत कई स्थानों पर बिजली के लटकते तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बीते सालों में करंट लगने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। कहीं बिजली के तार झूल रहे हैं तो कहीं पर बिजली की लाइन घरों के पास से गुजर रही है। 2024 अगस्त में एनएच-नौ स्थित जयपुरिया सनराइज के निर्माणाधीन मकान पर काम करते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं 2024 अगस्त में ही मसौता गांव निवासी प्रदीप कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। कांव...