गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने शहर में पहली बार एआई प्रणाली से 475 किलोमीटर सड़कों का सर्वे कराया। सर्वे में 250 सड़कों के छोटे से छोटे गड्ढों को सॉफ्टवेयर से चिन्हित किया गया। रोड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम ने सड़कों के गड्ढों को चिन्हित कर उन्हें भरने में आने वाली लागत का भी अनुमान बताया। निगम अब सड़कों की मरम्म्त कराएगा। नगर निगम ने पूर्व में बनी पांचों जोन की सड़कों का सर्वे कराया। रोड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम एआई प्रणाली से 475 किलोमीटर लंबी सड़कों का सर्वे हुआ। सर्वे में 250 सड़कों पर छोटे से छोटे और बड़े गड्ढों को सॉफ्टवेयर से चिन्हित किया गया। मरम्मत के लिए उनकी सारणी तैयार की गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वे रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण देखा।...