गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहर के 41 स्थान पर बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। नगर निगम जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क पैदल पार करने का स्थान बनेंगे। सड़कों पर दिशा सूचक और गति तय वाले बोर्ड लगेंगे। यातायात के नियम तोड़ने पर कैमरों की मदद से चालान कटेंगे।निगम पहले ही आईटीएमएस के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवा चुका है। शहर के ज्यादातर चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। सड़कों पर सफेद और काली पट्टियों वाला एक हिस्सा होता है जो पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा देता है। लाल बत्ती होने पर चालकों को पट्टियों से पहले वाहन रोकने चाहिए ताकि पैदल चलने वाले सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सके। जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होने से यातायात के नियम टूट रहे हैं। इससे सड़क हादसा होने का डर रहता...