गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। गाजियाबाद में 89 आवासीय सोसाइटियां ऐसी हैं, जिनमें आग से बचाव के संसाधन नहीं है। जिन सोसाइटियों में संसाधान हैं, वह खराब हैं। दमकल विभाग ने 52 सोसाइटियों के खिलाफ अदालत में वाद दायर करके उन्हें आग से असुरक्षित घोषित किया है। इसके अलावा 37 सोसाइटियों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की जा चुकी है। अब दमकल विभाग उन सोसाइटियों में दोबारा से जांच करेगा, जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अहिंसा खंड-दो स्थित क्लाउड-9 सोसाइटी में 22 जुलाई को 20वीं मंजिल पर एक फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सूचना मिली तो तीन गाड़ियों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। क्लाउड-9 सोसाइटी में कई बार की गई जांच में सोसाइटी में लगा दमकल ...