गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में अमित्र फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्यकार बीएल बत्रा अमित्र की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कवि डॉ. चेतन आनंद की पांचवीं पुस्तक शब्द शब्द पंछी, का लोकार्पण किया गया। समारोह का शुभारंभ मां शारदा और बीएल बत्रा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और रंगीलो म्हारो ढोलणा, कालबेलिया सहित विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संगीतज्ञ हरिदत्त शर्मा, डॉ. यतींद्र कटारिया, डॉ. ऋचा सूद सहित 14 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ समारोह अध्यक्ष डॉ. रमा सिंह, मुख्य अतिथि अमिताभ अग्निहोत्री और राजेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजी...