गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। ईंट भट्टा व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल लगाकर आरोपी ने बीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।नगर की बाग कॉलोनी निवासी मनीष त्यागी ईंट बेचने का व्यापार करते हैं। मनीष ने बताया कि 28 जून की रात चिंटू फफराना ने फोन कर उन्हें जैन डेयरी पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने ईंट भेजने की बात कही। मना करने पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद वह उसे डेयरी के पीछे वाली गली में ले गए और कनपटी पर पिस्टल लगाकर मारपीट की। इतना ही नहीं बीस हजार रुपये अपने किसी जान पहचान वाले के खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित ने इस संबं...