गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को आदिल नाम का युवक भर्ती करके गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी गांव भट्टीपुरा थाना किठौर जिला मेरठ के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक आदिल के साथ मजदूरी करने के लिए आए थे। परिजनों ने आदिल पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...