गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में बॉलीबॉल और बास्केबॉल कोर्ट की फेंसिंग का काम पूरा हो गया है। इस सप्ताह कोर्ट में सिंथेटिक लेयर का कार्य शुरू हो जाएगा। एक माह में दोनों कोर्ट तैयार हो जाएंगे और खिलाड़ियों को जल्द ही सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा मिलेगी। महामाया स्टेडियम में लगभग एक साल से निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसी के तहत सिंथेटिक वॉलीबॉल और बास्केटबॉल का कार्य कराया गया है। बास्केटबॉल की हालत खराब हो जाने के कारण उसका जीर्णोद्धार कराया गया है। वहीं स्टेडियम में पहली बार वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा मिलेगी। इससे पहले वॉलीबॉल का अभ्यास स्टेडियम में नहीं होता था। दोनों कोर्ट को आधुनिक तरीके से बनाया गया है, जिससे खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकें। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि दोनों...