गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान में रविवार को साप्ताहिक वैदिक यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के बीच संपन्न हुआ। यज्ञ के उपरांत मास्टर बिजेंद्र आर्य ने प्रवचन में वैदिक जीवनशैली अपनाने और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया। वहीं, राकेश आर्य ने संस्कारों एवं श्रेष्ठ आचरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेश आर्य ने अगस्त में आयोजित होने वाले यज्ञोपवीत संस्कार की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को वैदिक संस्कारों से जोड़ने की अपील की। इस दौरान आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेश गोयल को वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज सेवा में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश आर्य, कृष्ण कुमार आर्य, राजकुमार आर्य, शरद परवर, विनोद गुप्ता, भू...