गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी के सामने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का ढांचा खड़ा कर दिया है। लोगों के लिए एफओबी इस माह शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने में आसानी होगी। इससे हादसों में कमी होने की उम्मीद है। एनएचएआई मेरठ एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुविधा के लिए दो जगह फुट ओवर ब्रिज बना रहा है। विजयनगर में एफओबी का शिलान्यास हो चुका है। इस पर जल्दी काम शुरू कराया जाएगा। विजयनगर में बनने वाले एफओबी में तीन लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। दूसरा एफओबी वेव सिटी के सामने बन रहा है। यहां पर एफओबी का ढांचा खड़ा हो गया लेकिन इसमें लिफ्ट नहीं होंगी। एनएचएआई के एक अधिकारी का कहना है कि इस माह एफओबी शुरू करा दिया जाएगा। सभी महत्वपूर्ण काम हो गए हैं। उम्मीद है कि नवरात्रों में एफओबी ल...