Ghaziabad News: वृद्धा के कुंडल उतरवाकर कागजों की गड्डी थमाई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को नोटों का झांसा देकर कागज गड्डी थमाकर कुंडल उतरवा लिए। घर पहुंचने पर पता चला तो पुलिस से शिकायत की। सत्यम एंक्लेव निवासी निखिल चंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी मां पूनम बाजार गई थी। वह उन्हें एंक्लेव के गेट के पास छोड़कर चले गए थे। बाजार में दो अज्ञात युवकों ने उनकी मां को रोक लिया। आरोपियों ने जरूरत का बहाना बनाते हुए मां को गुमराह किया। 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी उन्हें थमा दी और उनके कान के आभूषण उतरवा लिए। जब पीड़िता घर लौटीं तो देखा कि गड्डी के अंदर नोटों की जगह केवल कागज भरे हुए थे। ठगी का अहसास होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.