गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट मैदान में चल रहे रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में फैंटम इलेवन और वीनस क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें वीनस किकेट क्लब ने चार विकेट से जीत हासिल की। फैंटम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम 18 ओवर में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अश्वनी सिंह ने 50 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से सार्थक ने तीन और रौनक मुंडे ने दो विकेट लिए। वीनस क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए। हनी चौधरी ने 66 रन की पारी खेली। दीपांशु सैनी ने 31 और आदित्य कुमार ने 23 रन का योगदान दिया। फैंटम इलेवन से गौरव चौधरी ने चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हनी चौधरी को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...