गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अर्थला स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल के चौड़ीकरण का काम नगर निगम ने शुरू करा दिया है। दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले काम पूरा करने की तैयारी है। करीब 11 लाख रुपये की लागत से विसर्जन स्थल को चौड़ा किया जा रहा है। स्थल के चौड़ा होने से दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। अर्थला स्थित विसर्जन स्थल पर हर वर्ष दुर्गा पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। जगह कम होने के कारण एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने पर यहां भीड़ बढ़ जाती है। इसके अलावा मूर्ति लेकर आने वाले वाहनों को खड़ा करने और लोगों के आवागमन में भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए नगर निगम स्थल का विस्तार करा रहा है। 30 फीट लं...