Ghaziabad News: विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर जोर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी को सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यशोदा मेडिसिटी ने अपने पहले वर्ष में 1.20 लाख से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज और ओपीडी में परामर्श दिया। इस दौरान लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट सहित 4,235 से अधिक सर्जरी भी की गईं। अस्पताल में 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मरीजों का भी उपचार हुआ, जबकि यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर में 8,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि दूसरे वर्ष में अस्पताल का लक्ष्य विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करना और मरीजों को घर के करीब गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.