गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू किसान सभा के पदाधिकारियों ने विघुत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप हैकि देहात क्षेत्र की बिजली से जुड़ी समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। भाकियू किसान सभा के प्रदेश महासचिव रोहित त्यागी व जिलाध्यक्ष पुष्कर त्यागी के साथ किसान एकत्र होकर मोदीनगर स्थित विघुत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि देहात क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और किसान परेशान हो रहे है। अधिशासी अभियंता ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोहित चौधरी,अवनीश प्रधान,आशु त्यागी ,पुष्कर त्यागी सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...