गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में डॉर्क हॉर्सेस टीम ने जीत हासिल की। टीम अल्फा को तीन विकेट से हार मिली। टीम अल्फा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। अश्वनी शर्मा ने सबसे अधिक 35 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से विनोद दीक्षित ने चार विकेट लिए। डार्क हॉर्सेस ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बना लिए। सुक्खी ने 46, हरीश नेगी ने 34 और अभिषेक त्यागी ने 22 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विनोद दीक्षित को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...