Ghaziabad News: विधि पत्रावलियां सॉफ्टवेयर में अपलोड
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए के विधि अनुभाग की पत्रावली डिजिटल अपलोड हो गई है। अन्य पत्रावलियां भी एक माह के भीतर अपलोड हो जाएंगी। इससे सभी वाद की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने विधि अनुभाग में विचाराधीन वादों की पत्रावलियों को सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही इन पत्रावलियों को ऑनलाइन करने के लिए सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक दो सौ से अधिक पत्रावलियां सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन अपलोड हो चुकी है। अधिकारी बताते हैं कि इनके ऑनलाइन अपलोड होने से संबंधित वाद की फाइल और विस्तृत जानकारी कभी भी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही वाद की आगामी तिथि से पूर्व उसकी सही से तैयारी की जा सकेगी। ताकि न्यायालय में प्राधिकरण का पक्ष मजबूती से रखा जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.