Ghaziabad News: विधायक ने उपजिलाधिकारी को लिखा पत्र
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी विधायक ने उपजिलाधिकारी लोनी को पत्र लिखकर शारदीय नवरात्र में क्षेत्र में संचालित की जा रही मीट की दुकानों, होटलों को बंद कराने की मांग की है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उपजिलाधिकारी दीपक कुमार को लिखे पत्र में बताया कि एयरक्राफ्ट एक्ट के चलते लोनी में मीट की दुकानों, मांसाहारी होटल, कट्टी घर का संचालन प्रतिबंधित है। शारदीय नवरात्र में व्रतधारियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने हेतु दुकानों व होटल का बंद कराया जाना आवश्यक है। शासनादेश के बावजूद कुछ स्थानों पर चोरी-छिपे मांसाहारी होटल व मीट की दुकान का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा में मुख्य सड़कों पर खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.