Ghaziabad News: विधायक और जिलाधिकारी ने वंदे मातरम् वाटिका में किया पौधारोपण
गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर सामाजिक वानिकी प्रभाग ने रक्षा भूमि राइफल रेंज,विजयनगर में एक पेड़ देश के नाम थीम पर वंदे मातरम् वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने पीपल और जिलाधिकारी ने पिलखन का पौधा रोपा। कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग की प्रभागीय निदेशक ईशा तिवारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. सलोनी और क्षेत्रीय वन अधिकारी निमी कुचिया सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में शान से लहराया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.