गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में कथित रूप से ईवी चार्जिंग व्यवस्था में विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत पर विद्युत सुरक्षा विभाग ने आरडब्ल्यूए को नोटिस जारी किया है। निवासी गौरव बंसल की शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने यह नोटिस जारी किया है। इसमें आरडब्ल्यूए को सोसाइटी में स्थापित ईवी चार्जिंग एवं विद्युत अधिष्ठापन की जांच किसी 'क' श्रेणी के विद्युत सुरक्षा ठेकेदार से कराने के साथ-साथ जांच रिपोर्ट, लाइसेंस तथा किए गए सुरक्षा संबंधी कार्यों का पूरा विवरण देने को कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित कार्रवाई की सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना होने की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...